निशुल्क स्वास्थ्य जांच दवाई वितरण
रानीवाड़ा | निकटवर्तीमालवाडा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय द्वारा सेवा बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचन्द जैन के मुख्य आतिथ्य अंत्योदय के जिला संयोजक मुकेश कुमार खंडेलवाल की अध्यक्षता में डॉ.शांतिलाल माधाणी ने बस्ती के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस मौके पर मालवाडा नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमार मेघवाल , बाबूलाल, गोवाराम, प्रकाश सैन, शांतिलाल, सवितादेवी, प्रियंका, झेणी देवी, लीलुदेवी, लाछी देवी गर्ग सहित सेवा सेवा बस्ती के ग्रामीण मौजुद थे।