धानोल गांव के पूर्व सरपंच का निधन
रानीवाड़ा. निकवटर्तीधानोल गांव के पूर्व सरपंच सामताराम कोली का उनके पेतृक गांव धानोल में मंगलवार को ह्रदय गति रूक जाने से स्वर्गवास हो गया, उनके स्वर्गवास की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। जाखडी निवासी छोटुसिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच वरिष्ठ भाजपा नेता होने के साथ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। मंगलवार को पूर्व सरपंच की अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा, छोटुसिंह जाखड़ी, धानोल सरपंच भीखाराम, मांडल सरपंच नरपतसिंह, ग्राम सेवक मनोहरसिंह , पूर्व जाखड़ी सरपंच, बाबुलाल कोली, पूर्व सरपंच भोमाराम पुरोहित के साथ कई ग्रामीण शामिल हुए।