- Hindi News
- आत्मानंद सेवा संस्थान में भामाशाह ने कंबल स्वेटर वितरित किए
आत्मानंद सेवा संस्थान में भामाशाह ने कंबल स्वेटर वितरित किए
रानीवाड़ा. निकटवर्तीआत्मानंद सेवा संस्थान के विद्यालय में भामाशाह मणिभाई पुरोहित जोशी माउंट आबू वालों की ओर से कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कंबल स्वेटर वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित ने बताया कि कलेक्टर भामाशाह के हाथों विद्यार्थियों को कंबल स्वेटर दिए गए। कार्यक्रम की संचालन रेवतसिंह जाखडी ने किया। इस अवसर पर अंजली सोनी, हीरा गौरी जोशी, गीता बेन अग्रवाल, प्रागाराम पुरोहित, संस्था प्रधान वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी, केवलाराम, प्रवीण पुरोहित सहित संस्थान के कर्मचारी विद्यार्थी उपस्थित थे।