- Hindi News
- नशे में मिला डॉक्टर, विधायक देवल ने लगाई फटकार
नशे में मिला डॉक्टर, विधायक देवल ने लगाई फटकार
जसवंतपुराकस्बे के कागमाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार को रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सीएचसी पर कार्यरत डॉक्टर सुरेश कुमार चौहान नशे में मिला।
गुस्साए विधायक ने उसे जमकर लताड़ पिलाई। बार-बार गिड़गिड़ाने के बाद विधायक ने उसे आइंदा ऐसा नहीं करने की हिदायत पर छोड़ा। गौरतलब है कि का गुरुवार को रानीवाडा विधायक नारायणसिंह देवल ने सीएचसी कागमाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर अनियमिता को लेकर उन्होंने काफी नाराजगी जताई। केंद्र पर सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। जांच के दौरान वहां कार्यरत डॉ. सुरेश कुमार चौहान नदारद मिला। जब उसे बुलाया गया तो वह नशे में धूत था। उसके खिलाफ कार्रवाई की बात सुनते ही डॉक्टर विधायक के समक्ष गिड़गिड़ाने लगा। इस पर विधायक ने उसको फटकार लगाते हुए हिदायत देते हुए आइंदा ऐसा नहीं करने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से डॉक्टर अन्य स्टॉफ की लापरवाही से ग्रामीणों को अन्य अस्पताल में जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जसवंतपुरा. पीएचसी पर निरीक्षण के दौरान डॉक्टर को फटकार लगाते विधायक देवल।