एनएसयूआई की बैठक आयोजित
रानीवाड़ा. राजस्थानयुनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को मिली सफलता को लेकर रानीवाड़ा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वाल्मिकी आश्रम में छात्रनेता मनोज कुमार कुराडा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर खुशी जताई। इस मौके नरेश खली, सुरेश वरड, रूगनाथ मांजु, प्रकाश सारण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार जांगू्, दिनेश पुनिया, देवाराम भील दरगाराम देवासी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।