- Hindi News
- रानीवाड़ा में वैष्णव समाज का स्नेह मिलन आज
रानीवाड़ा में वैष्णव समाज का स्नेह मिलन आज
वैष्णवब्राह्मण वैरागी समाज का बुधवार को स्नेह मिलन आयोजित होगा। स्नेह मिलन मेंं समाज में चल रही कुरीतियों को मिटाने के संकल्प के साथ बाल विवाह तथा नशामुक्त समाज की कल्पना को लेकर समाज के सभी व्यक्तियों से संकल्प पत्र भरवाया जाएगा। स्नेह मिलन समारोह में कक्षा आठवीं से कॉलेज स्तर तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को श्रीफल मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया जाएगा। समारोह में ठाकुरजी को भोग लगा रानीवाड़ा तहसील के सभी वैष्णव समाज के लोगों के साथ भोजन प्रसाद का कार्यक्रम होगा।
सम्मेलनमें संत करेंगे िशरकत
समारोहमें संतगण शिरकत करेंगे। इस मौके पर मुनथला आबूरोड से देवेन्द्रदास, मधुसुदन संप्रदा, रतनभारती महाराज, आपेश्वर महोदव मंदिर सेवाडिय़ा, सेवंत्री अग्राजी की ओर से मठाधीश लक्ष्मणदास महाराज तथा वैष्णव समाज के अन्य महंत उपस्थित रहेंगे। समारोह में 5 से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों की सुलेख, श्रुतिलेख, जलेबी रेस़ कुर्सी रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।