पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानीवाड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान मेला कल से

रानीवाड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान मेला कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा| कस्बेके राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल में 18 से 20 सितंबर तक जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेले का आयोजन होगा। मेले में रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। तीन दिवसीय विज्ञान मेले में विज्ञान विषय में अनुभवी शिक्षक विषय विशेषज्ञों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर परिणाम की घोषणा की जाएंगी। परमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तीन दिवसीय विज्ञान मेले में विज्ञान विषय में विषय विशेषज्ञों की ओर से प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रधानाचार्य अशोक कुमार परमार ने बताया कि विज्ञान मेले में जिले भर की पांच सौ ज्यादा राजकीय निजी विद्यालय के बाल वैज्ञानिक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।