- Hindi News
- एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
बारएसोसिएशन रानीवाड़ा के सदस्यों ने रानीवाड़ा एसडीएम हाकम खां के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर राजन विशाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि एसडीएम की ओर से वकीलों के साथ दुव्यर्वहार करने के साथ वकीलों की ओर नकल मांगे जाने वाले मामलों में विवादित फैसले दिए गए हैं। उन्होंने मामले की जांच करवाकर एसडीएम के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जबराराम पुरोहित, पूरणसिंह देवड़ा, गणेश देवासी, रमेश कुमार सेन, जालोर बार अध्यक्ष शंभूदान आशिया, नारायणसिंह करणौत मोहन विश्रोई सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
जालोर. कलेक्टरको ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता।