गरबा मंडल की बैठक आयोजित
रानीवाड़ा. निकटवर्तीचिमनगढ़ में संयोजक गोदाराम चौधरी के सानिध्य में शिवशक्ति गरबा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्री में गरबा आयोजन का निर्णय लेने के साथ व्यवस्थाओं को लेकर अलग अलग समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई। महोत्सव में कार्यक्रम के अंतिम तीन दिनों में बाहर से आर्केस्टा पार्टी, गायक कलाकार हास्य कलाकारों को बुलाया जाएगा। बैठक में सरंक्षक भभुताराम जोशी, कृष्ण कोदला, भगराज, जगाराम, हीराराम, दिनेश जोशी, पुराराम, जबरपुरी, करण प्रजापत, अमृत पटेल, महेन्द्र, पारस, कैलाश सैन, प्रवीण, लाखाराम, शंकरलाल के साथ मंडल कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।