- Hindi News
- दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरू की 53वीं वर्षगांठ मनाई
दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरू की 53वीं वर्षगांठ मनाई
भास्कर न्यूज | रानीवाड़ा/बडगांव
ढोलनगाड़ों की धुन और पटाखों की गूंज के साथ डॉ. सदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन जिंदाबाद के नारे लगा रहे दाउदी बोहरा समाज के लोग। कमोबेश कुछ ऐसा ही नजारा था रविवार अलसुबह दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरू की 53वीं वर्षगांठ वर्तमान धर्मगुरू मुफद्दल सैफद्दीन के मुबारक दिन पर निकाले गए जुलूस का। रविवार अलसुबह ठीक सवा नौ बजे कस्बे के चार रास्ते पर आमील मुस्तफा भाई जमाली की अगुवाई में वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा चार रास्ते से होली चौक, मैन बाजार कुंडी बाजार से होते हुए मजीद पहुंचा। जहां धर्मगुरू के जयकारों से पूरा माहौल धार्मिक नजर आया। इस मौके पूर्व सरपंच शब्बीर हुसैन बोहरा, फखरुद्दीन, रसूल, शैफुद्दीन, ताहेर अली, जयोब ताहेर समेत बड़ी संख्या में दाउदी बोहरा समाज के लोग कस्बेवासी मौजूद थे।
सबमिल जुल कर रहें।
दाउदीबोहरा समाज के धर्मगुरू की 53वीं वर्षगांठ पर आलीम मुस्तफा जमाली ने कहा कि खुदा का शुक्र है कि उन्होंने हमें इंसान बनाया है। नेकी के रास्तों पर चलकर सभी को लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। किसी को तकलीफ देने के बजाय तमाम लोगों से मोहब्बत करनी चाहिए। साथ ही मुल्क की तरक्की में हर तरह से योगदान देना हर भारतीय का धर्म है।
रानीवाड़ा. वर्षगांठ पर निकाला गया जुलूस।