योग की जानकारी दी
रानीवाड़ा | पतंजलियोग समिति जालोर मुख्यालय रानीवाड़ा की ओर से धानोल में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र भर से लोग पहुंचे। इस दौरान पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी शैतानसिंह एवं कोषाध्यक्ष योग शिक्षक मोहन सुथार ने प्राणायाम, योग, आसन, विषमुक्त खेती, आयुर्वेद स्वच्छ भारत के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शिविरार्थियों को नशामुक्त भारत का संकल्प दिलाया।