- Hindi News
- पहले दिन भामाशाह नामांकन शिविर में पसरा रहा सन्नाटा
पहले दिन भामाशाह नामांकन शिविर में पसरा रहा सन्नाटा
पंचायत राज चुनाव के बाद प्रचार के अभाव में शिविर की नहीं जानकारी
भास्करन्यूज | रानीवाड़ा / बडग़ांव
पंचायतराज चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद भामाशाह शिविर के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को आदर्श ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भामाशाह शिविर का शुरू किया गया, मगर प्रचार के अभाव में शिविर के पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर तक प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों का इंतजार करते रहे दोपहर के बाद जानकारी मिलने पर लोग शिविर में आने शुरू हुए। शिविर 10 से 15 फरवरी तक चलेगा। शिविर में नायब तहसीलदार अरूण कुमार त्रिवेदी, पटवारी सुरेश प्रजापत, ग्राम सेवक प्रकाश विश्नोई, पंचायत प्रसार-प्रचार अधिकारी नारणाराम मेघवाल, उप सरपंच उतमचंद सोनी, सहायक ग्राम सेवक रमेश जोशी, बगदाराम तथा मंछाराम सेन उपस्थित थे।