सौंफ में लगा कालीया रोग
भास्कर न्यूज | रानीवाड़ा/बड़गांव
देशभरमें प्रसिद्ध बड़गाव क्षेत्र की सौंफ में कालीया रोग लग गया हैं। सप्ताह भर पहले तीन-चार दिन तक अलसुबह घना कोहरा छाया रहने से सौंफ की फसल में कालीया रोग फैला था। जिससे फसल के पौधे पीले पड़ने के साथ जल रहे हैं। कालीया रोग लगने से सौंफ के पौधे जमीन से ऊपर तक काले हो जाते हैं। काश्तकारों ने बताया कि फसल में रोग लगने से फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
उपजके पूरे दाम नहीं मिलते
कईदिनों तक नमी का मौसम रहने से सौंफ के दानों पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। जिससे उपज के पूरे दाम नहीं मिलते है। फसल को रोग कीटों से बचाव के लिए किसानों को जतन करने पड़ रहे हैं।
अभीपकी नहीं है फसल
नमीसे कटी फसल पर प्रभाव ज्यादा पड़ता है। हालांकि सौंफ की कटाई शुरू नहीं हुई है, लेकिन दाने में कालिया रोग की आशंका के चलते नुकसान हो सकता है।
होरहा नुकसान
^सप्ताहभर पहले लगातार कोहरा छाया रहने से सौंफ की फसल में नुकसान हुआ है। कोहरे के कारण फसल में कालीया रोग का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे फसल में खराबा हुआ हैं। शंकरारामकोली,किसान बामनवाड़ा