वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
जिलापरिषद के माध्यम से नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने वेतन स्थरीकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2012 में राजस्थान सरकार की ओर से विभिन्न जिला परिषदों के माध्यम से आयोजित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयनित होकर वर्तमान पदस्थापन स्थान पर शिक्षक नियुक्त हुए थे। राजस्थान सरकार सेवा नियमों के अनुसार माह सितंबर 2014 में परिवीक्षा काल भी पूरा कर लिया था। परिवीक्षा काल पूरे होने के साथ पांच माह गुजर जाने के बाद भी तो शिक्षकों का स्थाई करण किया जा रहा है, ही वेतन स्थरीकण किया जा रहा है।
वर्तमान में परिवीक्षा काल में देय फिक्स वेतन ही दिया जा रहा है। जिससे तृतीय श्रेणी शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ शिक्षकों पर मानसिक दबाव बन रहा है। ज्ञापन में शिक्षकों की ओर से वेतन स्थरीकण एवं स्थाईकरण करने की मांग की।
रानीवाड़ा. उपखंडअधिकारी को ज्ञापन देने जाते तृतीय श्रेणी शिक्षक।