विधायक देवल झंडारोहण के साथ करेंगे जालोर महोत्सव का शुभारंभ
राजस्थानपर्यटन विभाग, जिला प्रशासन जालोर एवं जालोर विकास समिति के तत्वावधान शिव सांई सेवा समिति तथा जागृत संस्था मुंबई के सहयोग से मनाए जा रहे जालोर महोत्सव का आगाज झंडारोहण से होगा। रानीवाड़ा पंचायत समिति परिसर में 15 फरवरी सोमवार सुबह 9 बजे विधायक नारायणसिंह देवल की ओर से झंडारोहण करने के साथ भारत माता का पूजन किया जाएगा। महोत्सव व्यवस्था प्रभारी ऊकसिंह परमार ने बताया कि दो दिन चलने वाले महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में आमजन को जोड़ने के लिए इसके प्रचार-प्रसार को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ता रानीवाड़ा नगर के विभिन्न मोहल्ले में जाकर लोगों को महोत्सव में भाग लेने का न्यौता दिया। कार्यकर्ताओं में हेमाराम विश्नोई, नरेश जोशी, चेतन वैष्णव, नंदकिशोर जोशी, किरण माली, गोदाराम चौधरी लोगों को पीले चावल बांट रहे हैं।
महोत्सव समन्वयक मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव में होने वाले आयोजनों को लेकर लोगो में खासा उत्साह नजर रहा है,जिससे इस बार होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ी हैं।
रानीवाडा. कस्बे में जालोर महोत्सव को लेकर पेम्पलेट वितरित करते कार्यकर्त्तागण।