पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैष्णव समाज की बैठक में किया पोस्टर विमोचन

वैष्णव समाज की बैठक में किया पोस्टर विमोचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयहिंगलाज मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को गो भक्ति समागम को लेकर वैष्णव समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके 21 फरवरी को नंदगांव में आयोजित होने वाले वैष्णव गो भक्ति समागम पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चेतनदास वैष्णव ने कहा कि नंदगांव में 21 फरवरी को आयोजित वैष्णव गो भक्ति समागम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता समाज के हर घर जाकर समागम में आने का न्यौता दें।

हनवंत वैष्णव ने कहा कि नदंगाव में 8 से 16 अप्रेल तक आयोजित होने वाले गोकृपा महोत्सव में अखिल भारतीय वैष्णव गो सेवा समिति की ओर से आयोजित वैष्णव गो भक्ति समागम होगा। इस कार्यक्रम में संतों के अलावा विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सहित पूरे देश से हजारों की संख्या में वैष्णव समाज के समाजबंधु भाग लेंगे दिनेश एन वैष्णव ने बताया कि नंदगांव में 20 को रात्रि में भजनसंध्या, 21 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ का अवलोकन, 10.30 से 11.30 बजे तक गो दर्शन एवं परिक्रमा, 12 से 1.30 बजे तक भोजन प्रसादी तथा 2 से 5.30 बजे तक गो भक्ति उद्बोधन के बाद संतों की ओर से आशीर्वाद देने का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर श्रीरामदास वैष्णव, ओमप्रकाश वैष्णव, प्रेम प्रकाश वैष्णव, कृष्णदास वैष्णव, ललित वैष्णव, रवि वैष्णव, कमलेश वैष्णव, दीपक एन वैष्णव सहित समाजबंधु उपस्थित थे।

रानीवाडा. वैष्णव गोभक्ति समागन के पोस्टर का विमोचन करते हुए समाजबंधु।

खबरें और भी हैं...