पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने बनाए मॉडल

विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने बनाए मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय 47 वें जिला स्तरीय विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन मुख्य अतिथि, सरपंच गोदाराम देवासी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) जयनारायण द्विवेदी,बीईईओ पुखराज जीनगर, वडलू के पूर्व सरपंच लखमाराम चौधरी तथा सवदाराम बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। अतिथियों की ओर से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर मेले का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के तीन सौ से ज्यादा राजकीय निजी स्कूलों के बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्विवेदी ने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति में वैज्ञानिक सोच कल्पना की जिज्ञासा को विज्ञान ही पूरी करता है। आधुनिक बदलते युग मे विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना व्यर्थ है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने बाल वैज्ञानिक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कल के भावी वैज्ञानिक बनने की बात कही। सरपंच गोदाराम देवासी ने कहा कि विकास तरक्की में विज्ञान का अहम् योगदान है। विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार परमार ने स्वागत करने के साथ मेले के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन किशनाराम विश्नोई ने किया।

मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन

अतिथियोंने विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए पवन चक्की , बिजली उत्पादन, फिल्म प्रोजेक्टर, वर्षा जल संग्रहण, पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रोजेक्ट के मॉडल का अवलोकन किया। इस अवसर पर रघुनाथाराम विश्नोई, जगदीश कुमार विश्नोई, महादेवाराम देवासी, लालाराम, व्याख्याता आम्बाराम पुरोहित, हरीराम विश्नोई,खीमराज माली, वगताराम प्रजापत, डॉ.श्रवण कुमार शर्मा सहित बडी संख्या में संभागीगण, दल प्रभारी निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

रानीवाड़ा. विज्ञान मेले के तहत प्रदर्शनी के तहत अपने प्रोजेक्ट दिखाते छात्र।