पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक 21 को

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक 21 सितंबर रविवार को जालोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानशाला में दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष लखमाराम चौधरी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष केसाराम मेहरा संयोजक जगदीश रामावत की देख रेख में होगी। जिला मंत्री गलबाराम परमार ने बताया कि संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन 26 27 सितंबर को रासीमावि शिवाजी नगर जालोर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में सभी उपशाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी आयोजन को लेकर विचार विमर्श करेंगे।