- Hindi News
- बैठक में सरकारी योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश
बैठक में सरकारी योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश
स्थानीयपंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में प्रभारी प्रकाश पुरोहित ने गत बैठक की कार्यवाही से अवगत करवाया। आरएस भाटी ने सभी शाखा प्रबंधकों को भामाशाह योजना में समय पर खाते खोलने की बात कही। मोतीलाल सोलंकी लेखाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा। एमजीबी केआरएम ने शाखा प्रबंधकों को रोडा एक्ट के तहत पेंडिंग चल रहे मामलों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमजीबी रानीवाड़ा मैनेजर प्रभुराम जीनगर, बीओआई, एमजीबी करड़ा के साथ सभी शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया गया।