- Hindi News
- National
- टमाटर प्रिजर्व के लिए ढूंढी देसी तकनीक ऑफ सीजन में भी अब मिलेंगे 10 गुना दाम
टमाटर प्रिजर्व के लिए ढूंढी देसी तकनीक ऑफ सीजन में भी अब मिलेंगे 10 गुना दाम
टमाटरकी खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर हैं, टमाटर की बंपर पैदावार के चलते खरीदारों के अभाव में किसान जहां टमाटर सड़क पर फैंक रहे थे वहीं टमाटर किसानों को थोड़ी से मेहनत करने के बाद सौ गुना दाम दिलवा सकते हैं। किसानों की इस समस्या का समाधान किया है जालोर निवासी इंजीनियर मदनराज बोहरा ने इसके लिए टमाटर को देसी तरीके से प्रिजर्व करने का फार्मूला इजाद किया हैं। जिससे किसानों को ताजे टमाटर के जहां चार से पांच रुपए किलो के भाव से दाम के बदले कई गुना ज्यादा दाम मिल सकते हैं।
वहीं इंजीनियर बोहरा की ओर से इजाद की गई तकनीक से टमाटर को सड़क पर फेंकने की नौबत नहीं आएगी। इसके लिए किसान अपने खेत में ही टमाटर की अतिरिक्त उपज को सुखाकर दो सौ से पांच सौ रुपए किलो तक की कमाई कर सकते हैं। इस तकनीक की खासियत ये भी है कि इस विधि में टमाटर का कलर न्यूट्रिशन कायम रहने के साथ इसमें किसी तरह के कीटाणु नहीं लगते। बोहरा के अनुसार यह विधि पूरी तरह से देसी होने के साथ किसान इसे अपने खेत में ही सुखा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सूखे टमाटर की देश विदेश में जोरदार मांग रहती हैं,ऐसे में किसानों की ओर से सुखाए टमाटर को एकबार मार्केट मिल जाए तो फिर इस बेल्ट में एक्सपोर्टर की लाइन लगने के साथ किसानों की तकदीर चमक सकती है। शेष|पेज17
कृषिवैज्ञानिकों की राय में कितनी सही है ये विधि : कृषिविज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक बीके मीना का कहना है कि फूड प्रिजर्वेशन के तहत टमाटर को सुखा किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। देसी तरीके से सोलर हीटिंग से ड्राई किए जाने वाले टमाटर का न्यूट्रिशन ज्यादा होने के साथ ये किसी प्रकार से हानिकारक नहीं हो सकते। सोलर ड्राई प्रोसेस लेबोरेट्री में भी सही पाया गया हैं। डॉक्टर मीना ने बताया कि इसके लिए 38 से 40 डिग्री तापमान की आवश्यकता रहती हैं। इस टेंपरेचर में मोस्चयर भी कम रहता हैं जिससे टमाटर जल्दी सूखने के साथ इसके न्यूट्रिशन पर भी कम असर पड़ता हैं। जालोर में तापमान ज्यादा ही रहता हैं ऐसे में किसानों को टमाटर ऐसी जगह सुखाने चाहिए जहां तापमान होने के साथ धूप सीधी टमाटर पर नहीं पड़े। इससे टमाटर का कलर चेंज नहीं होगा वहीं न्यूट्रिशन कंपोनेंट भी सही रहेंगे।
सूखेटमाटर का मार्केट कहां : प्रिजर्वेटेडेड्राई टोमेटो की मांग भारत के मसाला निर्माताओं के अलावा पूरे विश्व में रहती हैं। देश में इसकी मांग मसाला निर्माता कंपनियों के अलावा फाइव स्टार होटलों में भी रहती हैं। इसका उपयोग पोटेटो चिप्स पिज्जा बनाने में ज्यादा होता हैं। वहीं विदेशों में ड्राई टोमेटो किचन में बारह मास उपयोग में लिया जाता हैं, खासकर यूरोपीय कंट्री के अलावा चाइना, ईरान, जर्मनी फ्रांस में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा रहती हैं।
सोलर प्रोसेस ज्यादा सेफ
^टमाटरको धूप में सुखाने के साथ उसका प्रिजर्वेशन करना ज्यादा गुणात्मक होता हैं। इस विधि के तहत किसान टमाटर को सुखाने के लिए जहां तक हो सके छांव का उपयोग करें। छांव ऐसी जहां तापमान बराबर मिलता रहे। इससे टमाटर का कलर चेंज नहीं होगा वहीं पौष्टिकता पर असर नहीं पड़ेगा। डॉक्टरबीके मीना कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, केशवना जालोर
किसानोंके लिए वर्कशॉप लगाना चाहता हूं
^जालोरनिवासी इंजीनियर मदनराज बोहरा का मानना है कि ज्यादा उत्पादन के चलते खरीदार नहीं मिलने से किसान अपना माल सड़क पर फेंकने को मजबूर हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए टमाटर को देसी आसान तरीके से प्रिजर्वेशन कर किसान कई गुना ज्यादा दाम पर बेच अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन मुझे सहयोग करें तो मैं बिना किसी मेहनताने के किसानों को जालोर में प्रशिक्षण देने को तैयार हूं। मदनराजबोहरा, इंजीनियरजालोर
किसानों के लिए अच्छा प्रयोग
^टमाटरके उत्पादन को लेकर किसानों के लिए ये अच्छा प्रयोग साबित हो सकता हैं। इस संबंध में कृषि विभाग से बात कर किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए जालोर में वर्कशॉप आयोजित कर उन्हें इस विधि से अवगत करवाया जाएगा। -अनिलगुप्ता, कलेक्टरजालोर
एक टेबल पर सुखा सकते हैं 10 किलो
टमाटरसुखाने के लिए इंजीनियर मदनराज बोहरा की ओर से बनाई गई 6 गुना 3 की टेबल पर एकबार में करीब दस किलो टमाटर के पीस सुखाए जा सकते हैं। इस तरह दस टेबल पर करीब एक क्विंटल टमाटर सुखाए जा सकते हैं। इन्हें सुखाने में करीब एक सप्ताह का समय लगता हैं। जबकि सेमी ड्राय में तीन दिन का समय लगता हैं। टमाटर सूखने के बाद इसे हाइजेनिक पॉलिथीन में पैक कर बाजार में बेच सकते हैं। जिसके सीजन में दो सौ से पांच सौ रुपए तथा ऑफ सीजन में इसके दाम डिमांड के हिसाब से इससे भी ज्यादा मिलते हैं।
टमाटरसुखाने का एक तरीका ये भी
इंजीनियरबोहरा ने बताया कि यदि कोई किसान टेबल नहीं खरीद सकता तो वो किसी बारीक कपड़े को दो पेड़ के बीच झूले के रूप में टाइट तरीके से तानकर कटे टमाटर की स्लाइस उसी विधि से उसपर रख सुखा सकते हैं। मगर इस विधि में टमाटर कम मात्रा में ही रखे जा सकते हैं, जिससे समय उत्पादन पर असर पड़ता हैं।
किसान ऐसे सुखाएं ताजे टमाटर
ताजेटमाटर को चार टुकड़ों में स्लाइस के रूप में काटने के साथ उसपर साधारण घरेलू नमक छिड़क दें। नमक डालने से टमाटर में किसी तरह के कीड़े लगने की संभावना नहीं रहती। खेत में टेबल लगा उस पर कटे टमाटर धूप में सूखने के लिए रख दें। सूर्य की नेचुरल हीट से सूखने वाले टमाटर का न्यूट्रिशन कम होने के साथ इसका रंग काला पड़ सकता हैं। ऐसे में टेबल ऐसी जगह लगाएं जहां मौसम में गर्मी हो तथा धूप सीधी टमाटर पर नहीं पड़े। इससे टमाटर का न्यूट्रिशन मेंटेन रहेगा वहीं इसका कलर भी चेंज नहीं होगा।
जालोर. टेबल पर इस तरह सूखाए जाते हैं टमाटर।