राजाराम मंदिर में भजन संध्या आज
रानीवाड़ा| स्थानीयश्री राजाराम मंदिर रानीवाड़ा में शनिवार रात भजन संध्या होने के साथ रविवार को मेला भरा जाएगा। समारोह में महंत लहर भारती महाराज तथा सांसद देवजी भाई पटेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। वहीं पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी अध्यक्ष के रुप में मौजूद होंगे। कार्यक्रम में चौधरी तथा पटेल समाज के समाजबंधु उपस्थित रहेंगे।