पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन तहसीलदार रतनलाल सोलंकी के मुख्य आतिथ्य, आदर्श शिक्षक संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. किशनलाल जोशी की अध्यक्षता आरएसएस के जिला सह कार्यवाह सवदाराम चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार ने शिक्षकों से शिक्षक संगठन के माध्यम से मांगों के प्रति संघर्षरत रहते हुए कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने को कहा। ब्लॉक अध्यक्ष गोपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पोस्टर विमोचन के बाद कार्यकारिणी, उपशाखा अध्यक्ष मंत्री की संयुक्त बैठक हुई।

इसमें ताराचंद भारद्वाज ने शिक्षकों को दो दिवसीय अधिवेशन में संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष दीपसिंह देवल ने संगठन की नीतियों से अवगत करवाते हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम को जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष देवीसिंह देवल, डॉ. किशनलाल जोशी, सवदाराम चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रणछोड़ाराम पुरोहित, विशनाराम देवासी, वरधाराम गोस्वामी, शैतानसिंह राव, महेन्द्र त्रिवेदी, मोहब्बतसिंह देवड़ा, ओमप्रकाश राजपुरोहित, मोहब्बतसिंह सोलंकी, भभूताराम चौधरी, हनुमान चौधरी, पारसाराम पुरोहित, जयचंद परमार, चौखाराम विश्रोई, केशाराम विश्रोई, मानाराम गोदारा, मसराराम पुरोहित, शंकरलाल पुरोहित, टीकमचंद माहेश्वरी, गणपतसिंह देवड़ा, कप्तानासिंह योगी, सरेदान चारण, सियाराम जाखड़ बसंत पुरोहित सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मदान चारण ने किया।

> रानीवाड़ा. जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक। फोटो|भास्कर