पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन

हिंदी सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवेकानंदसेकंडरी पब्लिक स्कूल में सोमवार को हिंदी सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद अध्यक्ष पदमाराम चौधरी, पार्षद वर्षा दवे राबाउमावि प्रधानाचार्य दमयंती चारण अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। वहीं आकर्षक वेशभूषा में मीनल शर्मा, नयना, मान्या बत्रा, आयुष लोहाटी, नयन, धीरज सांखला, रैना शर्मा सहित नन्हे-मुन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी सप्ताह के आयोजित स्वरचित कविता पाठ, कार्ड, पोस्टर एकल नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संस्था प्रधान संजू दवे ने आभार जताया। इस अवसर पर पारस कुमार, मुकेश दमामी, भंवरी मीणा, कोमल सुंदेशा, जितेंद्र सुंदेशा, अशोक कुमार, प्रवीण गहलोत, अभिषेक दहिया, प्रमिला कंवर अरुणा पटेल सहित अभिभावक, स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

रानीवाड़ा.निकटवर्तीसेवाडिय़ा गांव में स्थित मॉडल स्कूल में हिंदी दिवस पखवाड़े के समापन कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाह प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पंचाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। विज्ञान मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य की ओर से प्रार्थना सभा में बधाई दी गई। इस अवसर पर भलाराम, कृष्ण कुमार, उत्तमचंद, रणछोड़ाराम, जयश्री बेन, ज्योति यादव, निर्मल देवासी सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

> जालोर. हिंदी सप्ताह के समापन अवसर पर प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स और मौजूद छात्र छात्राएं। फोटो|भास्कर