- Hindi News
- रानीवाड़ा में वकीलों ने भैंस के आगे बांसुरी बजा जताया विरोध
रानीवाड़ा में वकीलों ने भैंस के आगे बांसुरी बजा जताया विरोध
एसडीएमको हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन आठवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने भैंस के आगे बांसूरी बजाकर विरोध जताया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा ने बताया कि एसडीएम के खिलाफ कार्यवाही होने से अधिवक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होते देख अधिवक्ताओं ने भैस के आगे बांसुरी बजा कर विरोध प्रदर्शन किया तथा आमजन को भी प्रशासन के बेरुखे रवैये की ओर ध्यान दिलाया। इस अवसर पर अधिवक्ता भंवरसिंह देवड़ा, जबरराम पुरोहित, पुखराज विश्रोई, जगदीशसिंह सोलंकी, वेनसिंह राठौड़, मोहनलाल विश्रोई, पुरणसिंह देवड़ा, नारायणसिंह करणोत, गणेश देवासी, रमेश कुमार सेन, जानु मेघवाल, अमृतलाल कटारिया आदि उपस्थित थे। प्रशासन की कार्रवाई पर ध्यानाकर्षण किया। अध्यक्ष देवड़ा ने बताया कि एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होने तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।
रानीवाड़ा. बारएसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन करते।