पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घट स्थापना की तैयारियां को लेकर नगर में सजने लगे पांडाल

घट स्थापना की तैयारियां को लेकर नगर में सजने लगे पांडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा | उपखंडमुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में 25 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्री स्थापना की तैयारियां तेजी से हो रही है। नवरात्रा में गरबा रास को लेकर विभिन्न मोहल् लों में गरबा मंडलों की ओर से बनाए गए पांडालों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। चिमनगढ़ स्थित शिव शक्ति गरबा मंडल के संयोजक गोदाराम चौधरी ने बताया कि गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी करने के साथ पांडाल तैयार किया गया है। मंडल की ओर से गरबा आयोजन के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें मारवाड़ी ड्रेस पर गरबा, हास्य कलाकारों की प्रस्तुति, आमंत्रित कलाकारों की ओर से डांस के साथ आर्केस्ट्रा पार्टी की ओर से गरबा गायन किया जाएगा।

रानीवाड़ा. चिमनगढ़में आयोजित गरबों को लेकर तैयार किया गया पाण्डाल।