फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिसथाना रानीवाड़ा में लम्बे समय से विवाहिता को भगा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि छगन उर्फ श्रवण भारती पुत्र रूडाराम पुरोहित निवासी कुण्डी गुजरात 11 दिसंबर को रानीवाड़ा थानाधिकारी मय जाब्ते के साथ असाढा बाड़मेर गांव में साधुवेश में गिरफ्तार कर शुक्रवार को रानीवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया जिस पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गौरतलब है कि आरोपी रानीवाड़ा तहसील के धामसीन गांव में राणगर बापजी के मंदिर में पुजारी था तथा वर्ष 2011 में विवाहित महिला को भगाकर ले गया उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में 2011 से फरार था।