- Hindi News
- पुलिस थाने रानीवाडा में हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं शव का अंत्य परीक्षण करवाने की मांग
पुलिस थाने रानीवाडा में हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं शव का अंत्य परीक्षण करवाने की मांग
15 माह से पुलिस के चक्कर लगा रहा है मृतक रवि का बाप
अनदेखी
आजसे 14-15 माह पहले ननिहाल में ठहरे रवि कुमार पुरोहित पुत्र ईश्वलाल पुरोहित निवासी सेवाडिय़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक रवि कुमार की मौत 12 सितंबर 2013 को हुई थी। ननिहाल वालों ने रवि के मरने की सूचना जब उसके पिता को दी तो अचानक हुई मौत को लेकर उन्होंने अपने ससुराल वालों से मृत्यु का कारण पूछा तो उन्हें हार्ट फैल से मौत होना बताया। जबकि रवि का शव देखने पर रवि के पिता को उसकी हत्या करने का संदेह हुआ। इसपर संदेह के आधार पर पुलिस थाने रानीवाडा में हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं शव का अंत्य परीक्षण करवाने की मांग की। शव का पीएम अनुसंधान की रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के निशान, आंखों से खुन निकलना एवं मृत्यु का समय 8 से 36 घंटे पहले होना बताया गया। मृतक की असामान्य परिस्थितियों में मृत्यु होने पर भी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसपर मृतक के पिता ईश्वरलाल ने उसकी हत्या करने को लेकर न्यायालय रानीवाड़ा में इस्तगास पेश कर रवि कुमार की हत्या में शामिल मुलजिमों के विरूद्ध धारा 302, 202, 120 बी के तहत जांच की गुहार की। इसपर न्यायालय ने 4 दिसंबर 2013 को रानीवाड़ा पुलिस को जांच के आदेश देते हुए धारा 302, 202, 120 बी के अंर्तगत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए। पुलिस ने मृतक रवि कुमार के विसरा को अनुसंधान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। जहां से रवि कुमार की मौत का कारण जहरीला पदार्थ सेवन करना बताया गया।
रविके मौत के बाद बैंक से पैसे निकाले : मृतकरवि कुमार की मृत्यु के तीन-चार दिन बाद रानीवाड़ा बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानीवाड़ा से रवि कुमार के खाते से रवि के ननिहाल वालों की ओर से एक लाख पैंतालीस हजार रुपए निकलवाए गए। ननिहाल वालों ने बैंक कर्मचारियों को रवि के मरने की सूचना तक नहीं दी मृत्यु के तीन बाद ही बैंक से राशि निकलवाना रवि कुमार के परिवार वालों के लिए संदेहास्पद है।
चारमाह पहले आई विसरा रिपोर्ट : मृतकरवि कुमार की विसरा रिपोर्ट आज से चार माह पहले पुलिस को मिल चुकी है। जिसमें रवि की मौत का कारण जहर खाना बताया गया है। मगर रानीवाड़ा पुलिस विसरा रिपोर्ट आने के बाद भी इसकी जांच नहीं कर रही।
नहींहो रही सुनवाई : मृतकरवि कुमार के परिवार वाले स्थानीय पुलिस के जां