\"समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण\'
रानीवाड़ा. क्षेत्रीयविधायक नारायणसिंह देवल ने दांतवाडा में आयोजित भामाशाह शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिविर में कार्यरत कर्मचारियों को भामाशाह कार्ड बनाने में पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश दिए। विधायक देवल ने लोगों को भामाशाह शिविर में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करवाने की बात कही एवं भामाशाह कार्ड बनाने के फायदे बताते हुए कहा कि यह भामाशाह परिवार की महिला मुखिया के नाम से बनेगा।
इस भामाशाह कार्ड के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा सीधा प्रार्थी के बैंक खाते जमा होगा। जिससे वर्तमान में उपलब्ध बिचौलिए पूर्ण रूप से खत्म हो जाएंगे। शिविर में विधायक ने जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लि अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को देवल ने कहा कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। शिविर में विधायक के साथ दांतवाडा सरपंच बाबुसिंह, सोहनसिंह राजपुरोहित उपस्थिति थे।