उपखंड अधिकारी को सांैपा ज्ञापन
रानीवाड़ा. भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी जिलाशाखा जालोर द्वारा केन्द्र राज्य सरकार के जन विरोधी निर्णयों के विरूद्ध शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सरकार के सत्ता में आने के बाद देश की आम मेहनत कश, जनता पर हमले और तेज हो गए है। महंगाई, कालाधन, भष्ट्राचार पर रोक लगाने का वादा और घोषणाएं करने, जनता के अच्छे दिन आने का सपना दिखाकर सत्ता में आने के बाद सच्ची बाते भूलकर बड़े बड़े पूंजीपतियों की सेवा में सरकार लग गई है।
मजदूरों, किसानों आम मेहनतकश पर हमले तेज हो गए है, श्रमिकों पर किए गए हमलों में राजस्थान सरकार द्वारा बनाया गया श्रमिक विरोधी काला कानून पूंजीपतियों के पक्ष में है। मनेगा कानून में बदलाव कर 150 दिन की जगह 100 दिन किए गए है सहित कई प्रकार की समस्याओं के लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्त्ता किसान मौजूद थे।