कार्यशाला संपन्न
रानीवाड़ा. सिलासनचितरोड़ी गांव में सारद संस्थान रेवदर द् हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से आगामी चुनाव में खड़ी होने वाली संभावित महिला उम्मीदवारों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 45 संभावित महिला उम्मीदवारों ने भाग लिया, कार्यशाला में विभिन्न वर्ग की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई, कार्यशाला के दौरान सारद संस्थान की सुनीता शर्मा सुनीता शिवा ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को नामांकन प्रपत्र भरना, विभिन्न दस्तावेज तैयार करवाना उम्मीदवारों के लिए आवश्यक कानूनों की जानकारी दी।
इसके साथ ही कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने चुनाव लड़ने के दौरान आने वाली बाधाओं की समस्याओं को लेकर सवाल जवाब किए, जिसकी खुलकर चर्चा की गई। महिलाओं ने यह भी तय किया कि इस बार चुनाव हिंसा भ्रष्टाचार मुक्त हो, किसी भी प्रलोभन में आकर या प्रलोभर देकर वोट का दुरुपयोग हो। साथ ही साथ इस बार महिलाएं उम्मीदवारी के साथ साथ प्रस्तावक मतगणना एजेंट की भी भूमिका निभाएंगे।