- Hindi News
- मिड डे मील जांच में स्टॉक से ज्यादा मिला चावल गेहूं
मिड-डे-मील जांच में स्टॉक से ज्यादा मिला चावल गेहूं
रानीवाड़ा. राजकीयमाध्यमिक विद्यालय रोपसी में तहसीलदार रतनलाल सोलंकी ने मिड-डे मिल का भौतिक सत्यापन किया सत्यापन के दौरान पोषाहार प्रभारी अशोक दिवाकर प्रधानाध्यापक मनोज परमार की ओर से चैक करवाए गए स्टॉक रजिस्टर में चावल गेंहूू की मात्रा ज्यादा पाई गई। जबकि रजिस्टर में वितरण सभी बच्चों को होना दर्शाया गया था। तहसीलदार की ओर से पूछने पर गेंहूं चावल की बढ़ी मात्रा दानदाता की ओर से दिए जाने की बात कही,जबकि इसका तोल रजिस्टर में नहीं था। इसपर तहसीलदार ने रिपोर्ट बना कलेक्टर को कार्रवाई के लिए भेजी है।