पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़बंदी से हुए नुकसान को लेकर ज्ञापन दिया

मेड़बंदी से हुए नुकसान को लेकर ज्ञापन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. निकटवर्तीमेडक खुर्द के ग्रामीणों ने मेड़बंदी से फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि गांव में महानरेगा के तहत चार साल पहले मेड़बंदी का निर्माण करवाया गया था इस बीच हुई तेज बारिश से मेढ़ बंदी के टूटने से पानी खेतों में घुस गया जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से चार साल पहले भी क्षेत्र में मेड़बंदी नहीं करने की गुहार की थी। इस मौके पर हीराराम, जगताराम, हरीदाराम, प्रविण, राजूराम , केराराम, वचनाराम, वीराराम तथा देवाराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।