- Hindi News
- जिला परिषद सीईओ ने ली वीसी, कार्य में गुणवत्ता लाने के दिए निर्देश
जिला परिषद सीईओ ने ली वीसी, कार्य में गुणवत्ता लाने के दिए निर्देश
रानीवाड़ा. स्थानीयपंचायत समिति में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज की योजनाओं के तहत नरेगा योजना की ब्लॉक अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जालोर की ओर से वीडियो कन्फ्रेंसिंग के तहत समीक्षा की गई। जिसमें ब्लॉक के प्रत्येक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी से कार्यों की समीक्षा करने के साथ कार्य में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, लेखाधिकारी मोतीलाल सोलंकी, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार जोशी, उदाराम चौधरी, सोनाराम चौधरी, कांतिलाल मेघवाल, प्रकाश पुरोहित सहित कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजुद थे।