पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम की कार्रवाई से गुस्साए वकील

एसडीएम की कार्रवाई से गुस्साए वकील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारएसोसिएशन रानीवाड़ा की ओर से उपखंड अधिकारी के खिलाफ कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। अधिवक् ताओं ने एसडीएम के खिलाफ जांच नहीं होने तक उपखंड न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में पैरवी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस मौके धरना देकर रोष जताया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवणसिंह देवडा ने बताया कि अधिवक्ता नारायणसिंह करणोत की ओर से उपखंड अधिकारी के समक्ष सूचना के अधिकार के तहत नकल मांगी गई थी। जिसपर उपखंड अधिकारी द्वारा फॉर्म पर मार्क नहीं करने प्रार्थना पत्र की पक्की रसीद मांगने के साथ मना कर पुलिस जाब्ता बुलाकर अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। रसीद मिलने पर हटाया धरना : थानाधिकारी की ओर से उपखंड अधिकारी से प्रार्थना पत्र पर मार्क करवार अधिवक्ता को रसीद दिलवाने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया।

जारी रखेंगे कार्यों का बहिष्कार

उपखंडअधिकारी के अभद्र व्यवहार को लेकर बार एसोसिएशन रानीवाड़ा के अधिवक्ताओं ने सामूहिक निर्णय लेते हुए जांच नहीं होने तक उपखंड न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में पैरवी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया जबतक कलेक्टर की ओर से जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।