पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक देवल ने मंत्री से स्वीकृत करवाए ट्यूबवेल

विधायक देवल ने मंत्री से स्वीकृत करवाए ट्यूबवेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक देवल ने मंत्री से स्वीकृत करवाए ट्यूबवेल

रानीवाड़ा.रानीवाड़ाविधानसभा क्षेत्र में विधायक नारायणसिंह देवल की ओर से जन संसाधन मंत्री सावरलाल जाट से क्षेत्र में ट्यूबवेल, आरओ प्लांट एवं हैंडपंप लगानी की स्वीकृति जारी करवाई। मंडल महामंत्री हेमाराम विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र के आम्बातरी, कोटडा(रानीवाड़ा), चितरोडी-चारा, आजोदर-आदरवाडा, जालेरा खुर्द, कोडी चौपावतान, पावली पहाड़पुरा, गोलाणा, सेवाडा, रोपसी, डिगांव, वरेठा में ट्यूबवेल ओर आरओ प्लांट तथा स्कूलों की स्कीम के तहत ट्यूबवेल आलडी, डिगांव, भंवरिया, रतनपुर, राजीकावास में स्वीकृत करवा क्षेत्र में लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान करवाया। इसी प्रकार रेबारियों का गोलुआ जसवंतपुरा, गजापुरा, फेदाणी, पीथापुरा, वाघनाथ की ढाणी जाखड़ी सिंगल फैज हैंडपंप भी स्वीकृत करवाए इसके लिए जल्द ही टैंडर करवाने के साथ कार्य शुरू करवाया जाएगा।