पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडबॉल में गंगानगर हनुमानगढ़ बना स्टेट चैंपयिन

हैंडबॉल में गंगानगर हनुमानगढ़ बना स्टेट चैंपयिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उखरड़ा भोरड़ा ने जीता कबड्डी का खिताब

राज्यस्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांच से भरे रहे। सोमवार को फाइनल मुकाबलों में 19 वर्ष वर्ग में हनुमानगढ़ ने जोधपुर को 26-22 तथा 17 वर्ष में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को 22-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों मैचों में खिलाडिय़ों का जोश उत्साह चरम पर था। मैच शुरू होने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाडिय़ों में बॉल को विपक्षी टीम के गोलपोस्ट में डालने की होड़ लगी रही। फाइनल मैच में जीत के बाद खिलाडिय़ों ने हिप-हिप हुर्रे के नारे लगाकर जश्र मनाने के साथ अपने कोच का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को बधाई दी। फाइनल मैच हारने वाली टीमों के कोच भी अपने खिलाडिय़ों को सांत्वना देने के साथ अगले साल और मेहनत के साथ खिताब जीतने की सीख दे रहे थे।

चैंपयिनबनने के लिए अंतिम क्षण तक जोर लगाते रहे खिलाड़ी : डीईओमाध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि 19 वर्ष वर्ग फाइनल मैच में गंगानगर ने जोधपुर को अंतिम क्षण तक रोमांच उत्साह से भरे मैच में कप्तान हरमनप्रीतसिंह, गुरभेजसिंह अरुण विश्रोई की तिकड़ी के उत्कृष्ट खेल के दम पर 26-22 से हराया। वहीं 17 वर्ष वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम ने कप्तान जसनसिंह के नेतृत्व में उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा को 22-11 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं 19 वर्ष वर्ग में अजमेर की टीम ने चित्तौडग़ढ़ को 17-12 से तथा 17 वर्ष वर्ग में जोधपुर ने कोटा को 19-15 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

सेमीफाइलमें हुए रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिताके सेमीफाइनल मैचों में भी सोमवार को हुए मुकाबले काफी रोमांचक थे। 17 वर्ष वर्ग में भीलवाड़ा ने जोधपुर को 19-9 तथा हनुमानगढ़ ने कोटा को 19-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 19 वर्ष वर्ग में गंगानगर ने चित्तौडग़ढ़ को 20-10 तथा जोधपुर ने अजमेर को 26-16 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया।

जालोर. राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कोटा-हनुमानगढ़ के बीच हुए मुकाबले में प्वाइंट के लिए मशक्कत करता हनुमानगढ़ का खिलाड़ी। भास्कर

जालोर. हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 वर्ष वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम विजयी रही। जीत के बाद टीम खुशी की मुद्रा में नजर आई। फोटो| भास्कर

जालोर. हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में जोधपुर-गंगानगर के ब