पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों को गति मिलेगी : देवल

विकास कार्यों को गति मिलेगी : देवल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा | विधायकनारायणसिंह देवल ने बुधवार को मनोहरजी का वास के राप्रावि मनोहरजी की ढाणी नवीन विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद राप्रावि बुटडिया नाडी पावली में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा राप्रावि नई आंबातरी, डोरडा में नवनिर्मित एएनएम आवास, पावटी में नवनिर्मित एएनएम आवास का लोकार्पण किया। विधायक देवल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने एक ही आदेश में लगभग सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर सैकंडरी स्कूल में क्रमोन्नत किया है। विधायक के साथ जसवंतपुरा बीईईओ निंबाराम, मंडल महामंत्री देवेन्द्रसिंह जावीया, भैरूदान चारण फेदाणी, दौलतसिंह कलापुरा, पूरणसिंह चेकला, पृथ्वीसिंह, देवीसिंह राजीकावास, वालाराम सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।