रानीवाड़ा में कैंप का आयोजन
रानीवाड़ा. स्थानीयजेएम न्यायालय परिसर में मानवाधिकार दिवस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धेश्वर पुरी के निर्देशन में कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके न्यायालय में उपस्थित ग्रामीणों आमजन को उनके अधिकारों से संबंधित कानूनी सलाह देने के साथ कानून की जानकारी वाले पेंपलेट वितरित किए। इस अवसर पर सहायक लोक अभियोजक खुमानसिंह, रीडर रामेश्वर मीणा, बार एसोसियन अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा अन्य अधिवक्तागण कोर्ट स्टाफ उपस्थित थे।