- Hindi News
- फ्लोराइडयुक्त पानी वाले गांवों में लगेंगे आरओ प्लांट: देवल
फ्लोराइडयुक्त पानी वाले गांवों में लगेंगे आरओ प्लांट: देवल
क्षेत्रीयविधायक नारायणसिंह देवल ने गुरुवार को वरेठा में राउप्रावि के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, कागमाला में पांच अतिरिक्त कक्षा-कक्षों पंसेरी के एएनएम आवास भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर देवल ने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण कराया जाएगा। इसी के साथ फ्लोराइडयुक्त पानी वाले गांवों एवं ढाणियों में आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। ग्रामीणों की मांग पर गांवों ढाणियों में ट्यूबवेल स्वीकृत करवाए हैं, जिससे पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। देवल ने बताया कि पेयजल के लिए 13 आरओ प्लांट का कार्य पूरा हो चुका है, जहां लोग शुद्ध पानी पी रहे हैं। वहीं 11 स्थानों पर आरओ प्लांट स्वीकृत है तथा 8 स्थानों पर स्वीकृति के लिए जलदाय मंत्री को प्रस्ताव भेजे गए है। इस अवसर पर रानीवाड़ा बीईईओ मनोहरलाल गोदारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहब्बतसिंह गुन्दाऊ, महेन्द्रसिंह देवल, रामसिंह देवल, पदमाराम प्रजापत, मोहब्बतसिंह, केसाराम प्रजापत, हिमताराम पुरोहित, नाथूसिंह चारा, हिम्मतसिंह सेवाड़ा तथा दीपसिंह देवल उपस्थित थे।
रानीवाड़ा. वरेठागांव में राउप्रावि के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का उद्घाटन करते विधायक नारायणसिंह देवल।