कार्यकर्ताओं से किया संपर्क
रानीवाड़ा. जयपुरमें शनिवार को आयोजित होने वाले बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विधायक नारायणसिंह देवल ने कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। देवल ने सेक्टर प्रभारी एवं बीएलए 2 तथा सम्मेलन के मंडल प्रभारी भीखाराम चौधरी, किरण माली, देवेंद्रसिंह जावीया से संपर्क कर कार्यकर्ताओं को जयपुर सम्मेलन में भाग लेने का आव्हान किया। कार्यकर्ताओं के लिए प्रत्येक सेक्टर से बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता 25 बसों से शुक्रवार 12 दिसंबर को सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयपुर रवाना होगे।