पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, जताई नाराजगी

विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, जताई नाराजगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़गांव | कस्बेमें स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार देर शाम साढ़े छह बजे रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों की ओर से अस्पताल में कर्मचारियों के नहीं मिलने की बार-बार की जा रही शिकायतों पर बुधवार देर शाम विधायक देवल ने अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपस्थिति रजिस्टर जांचने के साथ दवाईयों का स्टॉक जांचने के बाद स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। विधायक ने डॉ. केके वर्मा से अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए तथा कार्मिकों को समय पर अस्पताल आने के लिए पाबंद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से अस्पताल में खाली पड़े चिकित्साकर्मी का पद भी भरने की भी मांग की। जिसके लिए विधायक ने जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया। इस मौके पूर्व सरपंच कांतिलाल पुरोहित रोड़ा, पूर्व सरपंच लखमाराम चौधरी जोडवास, लवजीराम पुरोहित जेतपुरा, किशनाराम चौधरी अमरापुरा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...