जालोर | रानीवाड़ामें बुधवार को पंचायत समिति सभा भवन में
जालोर | रानीवाड़ामें बुधवार को पंचायत समिति सभा भवन में 20 मार्च को होने जा रही बेसिक मूल्यांकन परीक्षा की पूर्व तैयारी को लेकर प्रेरकों की एक दिवसीय कार्यशाला जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त जोशी एवं जिला परीक्षा प्रभारी बाबूलाल माली की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जोशी ने बताया कि प्रेरक गांव के गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कार्मिकों का सहयोग लेते हुए नवसाक्षरों को परीक्षा दिलाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रेरक को 100 नवसाक्षरों को परीक्षा में बिठाने का लक्ष्य दिया है। प्रेरक विभिन्न नवाचारों को अपनाते हुए आज से ही प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दें। साथ ही वी.टी. का पूर्ण सहयोग लेते हुए इस पूनित कार्य में अपनी अधिकतम सहयोग करें। परीक्षा प्रभारी बाबूलाल माली ने सुचारू परीक्षा सम्पन्न करवाने के तरीको को स्पष्ट किया एवं पंजीयन सूची शीघ्र जमा करवाने के निर्देश दिए। साक्षरता खण्ड समन्वयक मुकेश कुमार जोशी ने उपस्थित प्रेरकों को वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा को एक पर्व के रूप में लेते हुए आज से ही तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया। कार्यशाला में गोपालसिंह राजपुरोहित,प्रेरक फुलसिंह,बाबूलाल,शांतिराम,लक्ष्मी,अंकाश, वीणा, भागीरथी सहित पुरुष एवं महिला प्रेरक उपस्थित हुए।
साक्षरता परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित