रतनपुर गांव को ओडीएफ घोषित करने को लेकर सर्वे
खुले में शौच से मुक्त करने को लेकर जिला स्तरीय टीम ने किया भौतिक सत्यापन
भास्करन्यूज | रानीवाड़ा
रतनपुरग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने को लेकर मंगलवार को रतनपुर गांव में जिला स्तरीय टीम ने भौतिक सत्यापन किया। ओडीएफ प्रभारी तुलसाराम पुरोहित, सहायक तकनीकी शोभित अत्रेय, सांकड सरपंच गुणेशाराम बुनकर, सरनाऊ ग्रामसेवक अर्जुन देवासी, अशोक कुमार गर्ग ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर शौचालय का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान रतनपुर सरपंच पृथ्वीसिंह, ग्रामसेवक संजय यादव, रोजगार सहायक जवानसिंह, पटवारी सांवलाराम राणा उपस्थित थे। रतनपुर सरपंच पृथ्वीसिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से घर बनाने से पूर्व शौचालय बनाने के साथ इनका उपयोग भी किया जा रहा है।
रतनपुर गांव निवासी सोनाराम जो मंदबुद्धि तथा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति है, उसके घर पर सरपंच की ओर से शौचालय निर्माण करवाया इसके लिए ओडीएफ टीम ने सरपंच के इस पुनीत कार्य की सराहना की। रतनपुर को रानीवाड़ा पंचायत समिति की चौथी ग्रामपंचायत खुले में शौच मुक्त घोषित की गई।