पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद बीज विक्रेताओं ने सौंपा ज्ञापन

खाद-बीज विक्रेताओं ने सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा | खादबीज एसोसिएशन रानीवाड़ा के व्यापारियों ने कृषि मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को खाद एवं कीटनाशक बिक्री नियमों में लागू की गई शर्तों के विरोध में एसडीएम को कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन देकर नए नियमों का विरोध जताया हैं। ज्ञापन में बताया कि खाद बीज एवं कीटनाशक बेचने के लिए लाइसेंस कृषि स्नातक या विज्ञान के चुनिंदा विषयों में स्नातक या डिप्लोमा धारक को देने की अधिसूचना जारी की हैं। जिसका सभी व्यापारी विरोध करते हैं। ज्ञापन में बताया कि सरकार के इस निर्णय से लाखों व्यापारियों की रोजी को खतरा हो गया हैं। व्यापारियों ने बताया कि कृषि व्यापार में कई वर्षों से व्यापारी व्यवसाय कर रहे हैं, नए नियम से शहर के लगभग 80 से 90 प्रतिशत व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। व्यापारियों ने नए नियम वापस लेने की मांग की हैं।

खबरें और भी हैं...