आेपन कोर्सेज के लिए एडमिशन
महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा शिक्षा आपके द्वार के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठयक्रम प्रवेश के लिए महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में शनिवार से ऑन स्पोट एडमिशन स्टार्ट हुआ। पहले दिन 25 से अधिक स्टूडेंट के एडमिशन हुए।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर आई विश्वविद्यालय की उदयपुर केंद्र क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रश्मि बोहरा एक-एक कक्षा में पहुंची एवं ऑन स्पोर्ट एडमिशन की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए यह कार्यक्रम पहली बार शुरू किया है। कॉलेज का कोई भी नियमित विद्यार्थी पत्राचार के माध्यम से कोई भी कोर्स कर सकता है। इसमें एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट को दो फायदे होंगे। पहला मौके पर ही एडमिशन होगा, किसी प्रकार की फार्मेलिटी की जरूरत नहीं। दूसरा फायदा फीस भी हाथों-हाथ जमा होगी। पुस्तकों के लिए कॉलेज में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस जानकारी के बाद कॉलेज के करीब 25 विद्यार्थियों ने ओपन युनिवर्सिटी कोटा में एडमिशन लिया। सह समन्वयक प्रो. गोपाल आगाल ने बताया कि शिविर का समापन रविवार को होगा। इसके बाद डॉ. रश्मि ने कन्या कॉलेज में जाकर भी छात्राओं को जानकारी दी।
आठवीं से 12वीं फेल भी ले सकते बीए की डिग्री
वर्द्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रश्मि बोहरा ने बताया कि आठवीं, दसवीं, 12वीं फैल विद्यार्थी को स्नातक एजुकेशन के लिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कारण ओपन युनिवर्सिटी कोटा में बीए, बीकॉम एवं बीएससी की डिग्री भी पत्राचार के माध्यम से कर सकते हैं। ऐसे अभ्यार्थियों की उम्र 18 साल होना जरूरी है। कोटा ओपन युनिवर्सिटी में वर्तमान में 100 से अधिक ग्रेजुएशन स्तर एवं करीब 150 डिग्री डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं।
चित्तौड़गढ़. पीजीकॉलेज में पाठ्यक्रम की जानकारी देतीं डा. बोहरा।