पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशमी में सात वोटों से जीतीं मधुबाला

राशमी में सात वोटों से जीतीं मधुबाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंसके प्रधान पद पर भाजपा की मधुबाला नुवाल सात वोटों से विजयी रहीं।

पंस के 15 वार्डों के चुनाव में भाजपा के 11 तथा कांग्रेस के चार प्रत्याशी जीते थे। प्रधान पद के लिए शनिवार सुबह भाजपा की ओर से मधुबाला नुवाल कांग्रेस की ओर से वंदना सेन ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर तीन बजे बाद हुए मतदान के दौरान भाजपा के 10 सदस्यों ने तथा कांग्रेस के चार सदस्यों ने वोट डाले। भाजपा की सदस्य रेखा व्यास के ससुर का शनिवार सुबह निधन होने से उन्होंने चार बजकर दो मिनट पर वोट डाला। सभी वोट पड़ने के बाद चार बजकर आठ मिनट पर हुई मतगणना में भाजपा को 11 तथा कांग्रेस को चार वोट मिलने पर भाजपा की मधुबाला को सात वोटों से निर्वाचित घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम आलोक सैनी ने प्रधान नुवाल को शपथ दिलाई।

मधुबाला के प्रधान निर्वाचित होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, पूर्व पंस सदस्य दौलतकुमार पाेखरना, लक्ष्मीलाल जीनगर, दिनेश रांका अादि ने प्रधान को शाल ओढ़ाकर माला भेंटकर स्वागत किया।