विजय का गोल्डन डबल
लंदनओलिंपिक के रजत पदक विजेता विजय कुमार ने 35वें नेशनल गेम्स में अपना विजयी प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एक और गोल्डन डबल पूरा किया। विजय ने शनिवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ टीम स्पर्धा में भी बाजी मारी। फाइनल से पूर्व दूसरे स्थान पर चल रहे विजय ने शूट ऑफ में 28 अंक जुटा स्वर्ण पर कब्जा किया, तो हरियाणा के हरप्रीत सिंह रजत और महाराष्ट्र के शिवराज कांस्य जीतने में सफल रहे।
टीम स्पर्धा में विजय ने पेम्बा तमांग और गुरप्रीत सिंह के साथ सेना को स्वर्ण दिलाया। इसी के साथ विजय ने टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण अपने नाम कर लिए हैं। उनके टीम साथी गुरप्रीत सिंह भी पांच स्वर्ण जीत चुके हैं। इसी के साथ सेना 42 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य जीत कुल 67 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है, जबकि महाराष्ट्र दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर हैं।
महिलाओंमें हिना ने जीता स्वर्ण
पंजाबकी हिना सिद्धू ने महिलाओं की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता। व्यक्तिगत स्पर्धा में उन्होंने 200.8 का स्कोर किया, तो पंजाब की ही मलाइका गोयल 196.5 अंक के साथ रजत जीतने में सफल रहीं। हरियाणा की अनुराज ने कांस्य जीता। टीम स्पर्धा में पंजाब ने 1139 अंक के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया। टीम में हिना मलाइका के अलावा हरवीन सराओ शामिल थीं। हरियाणा (1130) की टीम ने रजत और उत्तर प्रदेश (1123) की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
तैराकीमें सेजवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश के संदीप सेजवाल ने तैराकी में पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। उन्होंने 1.02 मिनट का समय लिया, जबकि हरियाणा के पुनीत राणा ने रजत और केरल के अनूप ने कांस्य जीता। महिलाओं की इस स्पर्धा में चंडीगढ़ की चाहत अरोड़ा ने सबको चौंकाते हुए 1.17 मिनट का समय ले स्वर्ण अपने नाम किया, तो महाराष्ट्र की मोनिक गांधी दूसरे और तमिलनाडु की जयावीना तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर फ्रीस्टाइल में मप्र के एरोन डिसूजा ने 50.97 सैकंड का समय ले वीरधवल खाडे का रिकॉर्ड तोड़ा। महाराष्ट्र के खाडे दूसरे और गुजरात के अंशुल कोठारी तीसरे रहे। महिलाओं की इसी स्पर्धा में हरियाणा की शिवानी कटारिया स्वर्ण, महाराष्ट्र की अदिति रजत और गोवा की तलाशा कांस्य जीतने में सफल रहीं।
फाइनल राउंड के बाद विजय कुमार।
क्रम राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1.सर्विसेज 42 12 13 67
2. महाराष्ट्र 26 35 26 87
3. हरियाणा 26 18 7 51
4. केरल 16 13 22 51
5. पंजाब 11 16 16 43
6. मध्य प्रदेश 11 10 20 41
7. तमिलनाडु 9 5 14 28
8. मणिपुर 6 4 4 14
9. गुजरात 6 3 5 14
10. त्रिपुरा 5 0 0 5
11. िदल्ली 4 6 16 26
12. आंध्र प्रदेश 4 3 5 12
13. असम 4 0 6 10
14. कर्नाटक 3 13 14 30
22.राजस्थान 1 3 2 6 17.प. बंगाल 2 9 22 33
18. तेलंगाना 2 6 1 9
19. छत्तीसगढ़ 2 2 1 5
20. जे एंड के 2 1 2 5
21. झारखंड 2 0 5 7
22.राजस्थान 1 3 1 5
20.छत्तीसगढ़ 1 1 1 3
उत्तरप्रदेश 0 11 10 21
20. चंडीगढ़ 0 1 5 6