तेजाजी महाराज का दशमी उद्यापन कल
भीमगढ़में वीर तेजाजी महाराज का दशमी उद्यापन कार्यक्रम शनिवार को होगा, जिसमें देवस्थान विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि होंगे।
मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष काशीराम लौहार ने बताया कि तेजा दशमी के उद्यापन पर पांच क्विटंल शक्कर का भोग बनाया जाएगा। इस अवसर पर 501 महिलाएं दशमी व्रत का उद्यापन करेंगी। इससे पूर्व शनिवार को महिला मंडल द्वारा शोभायात्रा, कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सुबह 8.25 बजे बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर तेजाजी महाराज के प्रांगण में पहुंचेगी। मुख्य वक्ता राज्यमंत्री देवासी के सानिध्य में व्रत का उद्यापन होगा। मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी होंगे तथा अध्यक्षता विधायक अर्जुनलाल जीनगर करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी, चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेश धाकड़, गौतम दक, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, जिलाप्रमुख लीलादेवी जाट, प्रधान मधुबाला, उपप्रधान बीना कंवर, जिला कलेक्टर वेदप्रकाश, एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा, एसडीएम आलोक सैनी सहित कई अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को रात्रि जागरण चिकारड़ा की सत्यनारायण, भगवानलाल पार्टी द्वारा जगदेव पंवार नाटक का मंचन किया जाएगा।