पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अासावरा मरमी माता में तैयारियां शुरू

अासावरा मरमी माता में तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर प्रबंधन ने किए नए प्रबंध

भास्करन्यूज | खोड़ीप

शक्तिपीठअसावरामाताजी में नवरात्रा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर प्रबंधक रामसिंह चौहान ने बताया कि मंदिर में इस बार महिलाओं के दर्शन को लेकर अलग दरवाजे से व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए पानी के फ्रीज के पास से धर्मशाला में होते हुए कतार मंदिर की खिड़कियों तक पहुंचेगी। पुरुष कतार मंदिर के मुख्य दरवाजे से ही रहेगी। मंदिर में रंगाई पुताई के साथ ही साफ-सफाई कार्य भी शुरू हो गया है। इस बार मंदिर के अंदर बाहर लोहे के पाइप की स्थायी बेरिकेडिंग की जा रही है। वीआईपी दर्शन की भी अलग से व्यवस्था की गई है। तालाब परिसर पर निर्देशित बोर्ड लगाए गए हैं।

राशमी| मरमीमाता दशहरा मेले की तैयारी मीटिंग बुधवार को सरपंच की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में दुकानों एवं ठेलों का किराया दस फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे मिठाइयों की दुकानों का किराया 850 रुपए, मणिहारी, ठेलो लारी की दुकानों का किराया 600 रुपए हो गया है। तहसीलदार रतनलाल रैगर, थानाधिकारी शिवराज गुर्जर मौजूद थे।

खोड़ीप| अासावरामाता मंदिर परिसर में दर्शन के लिए की गई बेरिकेटिंग।