मंदिर में दर्शन कर किया शिलान्यास
कस्बेसहित कई ग्राम पंचायतों में रविवार को समारोह पूर्वक सांसद सीपी जोशी के आतिथ्य में लोकार्पण शिलान्यास हुए। झाडेश्वर महादेव मंदिर में सांसद जोशी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ने दर्शन किए इसके बाद यहां पर बरामदे का शिलान्यास किया गया। जीएसएस गोदाम, अस्पताल में प्रसूति कक्ष, श्मशान में चार दीवारी, रामदेवजी मंदिर पर सराय का शिलान्यास किया। चावंडामाता मंदिर पर सराय, उमा बाउमावि में कक्षाकक्ष, शारदा छात्रावास लोकार्पण किए। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पंस सदस्य दौलत पोखरना, मंडल संगठन मंत्री कालूराम अहीर, नगर अध्यक्ष सुनील रांका सहित कार्यकर्ता, ग्रामीण उपस्थित थे। मरमी में धनगर गाडरी समाज द्वारा सांसद का अभिनंदन किया गया।
राशमी | कस्बेमें मंदिर दर्शन के बाद लोकार्पण करते हुए सांसद अन्य।